NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Road: गोकुलपुर-भटगांव सड़क की हालत खराब.. ऑटो पलटने से एक व्यक्ति घायल

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी। गोकुलपुर से भटगांव रोड की स्थिति इतनी खराब है कि आए दिन कोई न कोई हादसा होते रहता है। सड़क एक तरफ दब गई है जिससे गाड़ियां अनियंत्रित होकर गिर जाती है। ऐसे ही घटना मंगलवार की शाम हुई।धमतरी से टाइल्स भरकर सोरम जा रहा ऑटो पलट गया, जिससे उसमें सवार एक युवक का सिर फट गया।


भटगांव निवासी टिकेश्वर देवांगन ने बताया कि यह सड़क इतनी खराब हो गई है कि आए दिन घटनाएं होती रहती है। कई वाहन हादसे का शिकार होते हैं। सड़क का डामर एक तरफ दब गया है जिससे दोपहिया वाहन के भी गिरने का डर बना रहता है। यदि इस सड़क को जल्द से जल्द ठीक नहीं किया गया तो गोकुलपुर चौक में चक्का जाम किया जाएगा। 


ऑटो चालक बेलतरा निवासी प्रदीप ध्रुव ने बताया कि वह ऑटो में टाइल्स लेकर सोरम जा रहा था। सामने से नशे में 4 बाइक सवार आ रहे थे।जिसे साइड देने के दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर किनारे नाली में गिर गया। जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति के सिर में चोट आई है।ऑटो को क्रेन बुलाकर निकाला गया।



 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ