NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

धमतरी के खिलाड़ी एवं कोच यूथ नेशनल एथलेटिक्स ट्रायल 2026 में शामिल हुए

 




धमतरी।धमतरी के खिलाड़ी एवं कोच यूथ नेशनल एथलेटिक्स ट्रायल 2026 में शामिल हुए।कोच टिक्की निर्मलकर ने बताया कि 13 अगस्त को स्वामी विवेकानंद कोटा स्टेडियम रायपुर यूथ नेशनल एथलेटिक्स ट्रायल का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों से सैकड़ो खिलाड़ी आए हुए थे। यह प्रतियोगिता under 18 वर्ष के बालक बालिकाओं के लिए रखी गई थी। जिसमें धमतरी से नगर निगम स्पोर्ट्स अकादमी से तनिष्क पटेल और ग्राम कंडेल से झलेंद्र खिलाड़ी शामिल हुए। 


इसमें चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें क्वालीफाइंग राउंड हुआ जो खिलाड़ी अपने विद्या में क्वालीफाई करेगा वही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। रायपुर में इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ से पदाधिकारी NIS कोच सुदर्शन सिंह, हिमांशु चंद्राकर एवं प्रदेश के समस्त जिलों के कोच मैनेजर खिलाड़ी मौजूद रहे  धमतरी एथलेटिक्स संघ जिला अध्यक्ष एवं एल्डरमेन रितिका यादव, खिलाड़ी अंश यादव और उदय गढ़ेवाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ