NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

पहले किया बेटे का अंतिम संस्कार... फिर जिंदा सामने आ गया बेटा, आखिर क्या है Maमला?

  



विक्षिप्त युवक को वरदान एंबुलेंस सेवा समिति ने पहुंचाया घर


धमतरी।वरदान परामर्थ सेवा समिति के सदस्य शिवा प्रधान, पप्पू साहू, डोमन साहू ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। बलौदा बाजार के विक्षिप्त युवक को धमतरी से उसके घर सकुशल पहुंच दिया। हालांकि इस मामले में एक पेंच जरूर फंस गया है।

ग्राम सुकली बरेली, जिला बलौदा बाजार निवासी 28 वर्षीय मोतीलाल विश्वकर्मा कई दिनों से लापता था, जो धमतरी के संबलपुर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास बैठा हुआ था।वरदान एम्बुलेंस सेवा समिति के सदस्य पप्पू साहू ने उसकी स्थिति को देखते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के शिवा प्रधान से संपर्क किया और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।


पूछताछ के दौरान मिले वोटर आईडी के आधार पर उसकी पहचान गिरौधपुरी चौकी सुकली बरेली के रूप में हुई। फिर चौकी के माध्यम से परिवार से संपर्क किया गया। इसके बाद शिवा प्रधान, पप्पू साहू और डोमन साहू उन्हें लेकर गिरौधपुरी पहुंचे और उनके परिवार से मिलवाया। लंबे समय बाद बेटे को देखकर परिवार में खुशी का माहौल बन गया।

चौंकाने वाली बात सामने आई

हालांकि, इस दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई। परिवार ने बताया कि 28 जुलाई को सेमरा नाला के पास मिले एक क्षत-विक्षत शव की पहचान उन्होंने मोतीलाल विश्वकर्मा के रूप में की थी और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। अब सवाल यह है कि नाले में मिला वह शव आखिर किसका था। यह बलौदा बाजार पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ