NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

मुमुक्षु आस्था लुनिया के संयम मार्ग पर अग्रसर होने पर विजय मोटवानी ने दी मंगलकामनाएं

 


धमतरी। दीक्षा के पावन मार्ग पर अग्रसर मुमुक्षु आस्था लुनिया के नगर प्रवेश एवं आगामी दीक्षा समारोह को लेकर जैन समाज में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण है। इस अवसर पर नगर निगम धमतरी के लोक निर्माण विभाग के सभापति विजय मोटवानी, जल विभाग अध्यक्ष अखिलेश सोनकर, पार्षद कुलेश सोनी ने मुमुक्षु आस्था बहन के संयम, त्याग एवं आध्यात्मिक जीवन की ओर बढ़ने के निर्णय को नमन करते हुए उन्हें हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

 विजय मोटवानी ने कहा कि सांसारिक जीवन की सुख-सुविधाओं का त्याग कर संयम और साधना के मार्ग को अपनाना अत्यंत प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण निर्णय है। मुमुक्षु आस्था बहन का यह कदम समाज में त्याग, तपस्या, संयम और आध्यात्मिक मूल्यों की प्रेरणा देने वाला है।

उन्होंने कहा कि धर्मनगरी धमतरी में मुमुक्षु आस्था लुनिया का नगर प्रवेश जैन समाज के लिए एक विशेष आध्यात्मिक अवसर है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूती मिलती है।

उन्होंने कहा कि मुमुक्षु आस्था बहन के इस निर्णय से युवा पीढ़ी को भी त्याग, संयम और संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। जिला महामंत्री महेंद्र पंडित  उन्होंने पूरे जैन समाज को इस पावन अवसर के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुमुक्षु आस्था बहन के उज्ज्वल आध्यात्मिक भविष्य की कामना की।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ