धमतरी/मगरलोड। जिले के बड़े करेली और भेंडरी के बीच रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना रविवार रात लगभग 10:30 बजे की है।
बड़े करेली चौकी प्रभारी राधेश्याम बंजारे ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक उदल कुमार (31 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी करेली चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को अलग किया और फंसे हुए चालकों को बाहर निकाला।
गंभीर रूप से घायल हाईवा चालक को उपचार के लिए मलिक ले गए।वहीं मृतक उदल कुमार के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मगरलोड अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।




0 टिप्पणियाँ