भूपेन्द्र साहू
धमतरी।इस बार धमतरी जिले से राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए दो लोगों का चयन हुआ। जिसमें से एक प्रशिक्षक और दूसरी खिलाड़ी है। महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों लंबे समय से अपने खेल के प्रति समर्पित हैं और इस खेल को उन्होंने अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। लक्ष्मण साहू पहलवान को शहीद विनोद चौबे सम्मान प्रशिक्षक के तौर पर और ग्राम परखंदा की पूजा साहू को शहीद कौशल यादव सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान 29 अगस्त खेल दिवस के अवसर पर राज्य के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों प्रदान किया गया।
धमतरी के जाने-माने पहलवान लक्ष्मण साहू को कुश्ती खेल प्रशिक्षक के लिए शहीद विनोद चौबे सम्मान और नेट बॉल खिलाड़ी ग्राम परखंदा निवासी नेहा साहू को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों प्रदान किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, मंत्री खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल,विधायक मोतीलाल साहू आदि मौजूद थे।
ज्ञात हो कि लक्ष्मण पहलवान को बचपन से ही पहलवानी और कुश्ती का जुनून था। शुरू से ही अखाड़ा जाया करते थे। धीरे-धीरे फिर इसे प्रोफेशनल तौर पर लिया और छत्तीसगढ़ के सभी जगह में जाकर उन्होंने कुश्ती खेली। उसके बाद उन्होंने प्रशिक्षक के तौर पर काम करना शुरू किया। उनके सानिध्य में सैकड़ो युवाओं ने मेडल और टाईटल जीते हैं। वर्तमान में कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, धमतरी के जिला अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष हैं।




0 टिप्पणियाँ