NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

IG अमरेश कुमार मिश्रा ने धमतरी में ली समीक्षा बैठक,दिए कड़े निर्देश

 



एक वर्ष से अधिक लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण, NDPS प्रकरणों में प्रभावी विवेचना एवं न्यायालयीन मामलों की नियमित समीक्षा के दिए निर्देश



धमतरी।पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा ने रविवार को धमतरी जिले में पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति को लेकर जिले के पुलिस अधिकारियों की विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय सहित जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, पुलिस शाखा प्रभारी एवं थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिले में घटित अपराधों, लंबित अपराध एवं शिकायतों, गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरणों, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस द्वारा की जा रही प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न प्रकरणों की प्रगति की जानकारी लेते हुए एक वर्ष से अधिक समय से लंबित अपराधों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


विशेष रूप से NDPS Act के प्रकरणों में विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई में तेजी लाने, नशीले पदार्थों की तस्करी एवं वितरण से जुड़े नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा ऐसे मामलों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। गंभीर अपराधों में त्वरित एवं निष्पक्ष विवेचना, आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक के साथ ही जिले के समस्त पुलिस शाखा प्रभारियों एवं थाना प्रभारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में पुलिस अधिकारियों को प्रभावी लीडरशिप, टीम मैनेजमेंट, निर्णय क्षमता तथा अपनी व्यक्तिगत एवं संस्थागत कार्यक्षमता का अधिकतम उपयोग करने के व्यावहारिक तरीके बताए गए। अधिकारियों को अपनी टीम की क्षमता पहचानने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, बेहतर समन्वय विकसित करने तथा उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करते हुए बेहतर परिणाम प्राप्त करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।



पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग केवल अपराधों पर कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए सक्षम नेतृत्व, सतत पर्यवेक्षण, उत्तरदायित्व एवं प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी की अधिकतम क्षमता का उपयोग भी आवश्यक है।

बैठक में अवैध शराब, जुआ-सट्टा, नशीले पदार्थों के कारोबार एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार रखते हुए उनकी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।साथ ही आधुनिक पुलिसिंग एवं तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग, साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने तथा आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति लगातार जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ