NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Camp: श्री जैन स्थानक भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन: सैंकड़ो मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से लिया उपचार व परामर्श लाभ

 





कलेक्टर अबिनाश मिश्रा हुए शिविर मे शामिल,आयोजन को बताया जनसेवा की दिशा मे सार्थक प्रयास

स्व. श्री विजय लाल एवं पतासी देवी बरडिय़ा की स्मृति में बरडिय़ा परिवार द्वारा आयोजित हुआ शिविर


धमतरी।शहर में रविवार को विशाल स्वास्थ्य जाँच परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में यह बड़ा आयोजन जैन स्थानक भवन में हुआ।शिविर का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी की वन्दना व स्व. श्री विजय लाल एवं पतासी देवी बरडिय़ा के छायाचित्र पर दीप प्रजवलित कर किया गया।शिविर मे कलेक्टर अबिनाश मिश्रा भी शामिल हुए। उन्होंने उक्त आयोजन को जनसेवा की दिशा मे सार्थक प्रयास बताया।
रविवार को स्व. विजय लाल एवं पतासी देवी बरडिय़ा की स्मृति में भगवान महावीर जैन रिलिफ ट्रस्ट एवं एमएमआई नारायणा हास्पिटल व अरविंदो नेत्रालय रायपुर के सहयोग से श्री जैन स्थानक भवन सिहावा चौक के पास धमतरी में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमंता शेखर पाढ़ी, लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉ. गौरव जोशी, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. देवव्रत हिशिकर, मूत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. कौशलेश तिवारी, कान-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति शर्मा मौजूद रहे। वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक विट्रियो-रेटिनल एवं फेको सर्जन डॉ. आनंद सक्सेना द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन, आंखों की जांच, चश्मा वितरण किया जायेगा। शिविर में बीपी, शुगर एवं ईसीजी की जांच भी की गई ।



बता दे कि सुबह से ही बड़ी संख्या मे मरीज उक्त स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने पहुंचे। सबसे पहले मरीजों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया।जिसके बाद क्रमवार संबंधित डॉक्टर के पास जाँच उपचार कराया गया।शिविर के आयोजक बरडिय़ा परिवार द्वारा शिविर को सफल बनाने वाले सभी डॉक्टरों सहयोगी स्टॉफ, भगवान महावीर जैन रिलिफ ट्रस्ट व सम्पूर्ण सहयोगियों का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


*मरीजों ने कहा ऐसे आयोजन ही है समाज की सच्ची सेवा व अपनों की प्रति सही श्रद्धांजलि*

शिविर के दौरान बड़ी संख्या मे मरीज पहुंचे जहां उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरो से निःशुल्क उपचार की सुविधा मिली. मरीजों ने चर्चा के दौरान कहा कि ऐसे डॉक्टर जिनसे जाँच उपचार हेतु मरीजों को रायपुर  आदि शहरों मे जाना पड़ता है यह सुविधा उन्हें अपने शहर मे ही मिली.महंगी फीस आने जाने का खर्च समय और परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। साथ ही बी पी शुगर की जाँच निःशुल्क आँखों की जाँच और चश्मा वितरण जैसी सुविधा गरीब मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए अत्यंत राहत भरी रही। मरीजों ने स्व. विजय लाल एवं पतासी देवी बरडिय़ा की स्मृति में बरडिय़ा परिवार द्वारा आयोजित शिविर को सच्ची समाज सेवा व श्रद्धांजलि बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ