NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Crime:शराब पीने के लिए पैसे मांगने से मना करने पर युवक ने किया चाकू से हमला, बहन से भी मारपीट

 


आरोपी कृष भारती को गिरफ्तार कर भेजा जेल,आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद एवं जब्त

धमतरी। थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने चाकूबाजी एवं मारपीट के मामले में आरोपी कृष भारती पिता शक्ति भारती, उम्र 20 वर्ष, निवासी महंत घासीदास वार्ड जालमपुर, धमतरी को गिरफ्तार किया है।


28 अगस्त को प्रार्थी अभिषेक बंजारे मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। जालमपुर मिडिल स्कूल के पास आरोपी कृष भारती ने उसका रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धारदार चाकू से हमला कर दिया।बीच-बचाव करने पहुंची प्रार्थी की बहन शारदा टेकाम के साथ भी आरोपी ने धक्का-मुक्की एवं मारपीट की।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 119, 296, 118(1), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर उसने घटना स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार चाकू पुलिस के समक्ष पेश किया, जिसे विधिवत जप्त किया गया।जप्त हथियार के आधार पर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 भी जोड़ी गई।

आरोपी कृष भारती को 30 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को दिनांक 12 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ