धमतरी।उत्तराखंड के हल्द्वानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आमसभा के बाद कार्यक्रम स्थल का कथित तौर पर 'शुद्धिकरण' किए जाने और इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ आवाज उठाने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मुजगहन चौक धमतरी पर में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व जनपद अध्यक्ष कुरुद शारदा लोकनाथ साहू, ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज साक्षी, उपनेता प्रतिपक्ष विशु, अविनाश मारोठे, आशुतोष खरे, होमेश्वर साहू, उदित साहू, ऋषभ ठाकुर, प्रवीण साहू, श्रीकांत तिवारी, योगेश्वर साहू, पंकज साहू, वतांजलि गोस्वामी, ओंकार सोनवानी, दीपक सोनकर, यशवंत गंगबेर, नवीन गजेंन्द्र, मोहन ध्रुव, भागवत साहू, तिलक सिन्हा, अजय सिन्हा, भेष देवांगन, लोकेन्द्र सिन्हा, तुशांत निर्मलकर, राजू साहू, दिलीप पदमाकर, पारस साहू, विनय गंगबेर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ