₹19.92 लाख की लागत से मिले ट्रैक्टरों से सफाई, कचरा प्रबंधन और जल व्यवस्था होगी और मजबूत
धमतरी। शहर की सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और जल आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में नगर पालिक निगम धमतरी को ₹19.92 लाख की लागत से दो नए ट्रैक्टर प्राप्त हुए हैं। महापौर जगदीश “रामू” रोहरा ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर निगम परिसर में पहुंचाया और संबंधित कर्मचारियों को इसकी चाबी सौंपकर विधिवत उपयोग की शुरुआत की।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि नगर निगम की व्यवस्थाओं को आधुनिक और मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता है। नए ट्रैक्टर मिलने से सफाई कार्यों, कचरा उठाव एवं परिवहन के साथ-साथ जरूरत के अनुसार जल व्यवस्था से जुड़े कार्यों में भी तेजी आएगी। इससे निगम के मैदानी अमले को बेहतर संसाधन मिलेंगे और नागरिकों को सुविधाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित धमतरी के संकल्प को जमीन पर उतारने के लिए निगम लगातार संसाधनों को मजबूत कर रहा है। शहर की जरूरत के अनुसार उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए सफाई और मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
महापौर ने नगर निगम को दो नए ट्रैक्टर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन के सहयोग से धमतरी में विकास और जनसुविधाओं के कामों को लगातार गति मिल रही है।
साथ में एम आई सी सदस्य विजय मोटवानी, नरेन्द्र रोहरा, अखिलेश सोनकर, श्याम लाल नेताम, पिन्टू यादव, पार्षद अज्जू देशलहरे, कुलेश सोनी, संतोष सोनकर, हेमंत बंजारे, नम्रता माला पवार, ईश्वर सोनकर, एल्डरमैन प्राची सोनी, नीलू डागा सरिता असाई नन्दू लोधी आदि मौजूद थे।



0 टिप्पणियाँ