NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

मोबाईल में बातचीत व मैसेज पर विवाद:घर में घुसकर लाठी-डंडों से परिवार पर हमला.. पिता सहित 2 बेटे गिरफ्तार, भेजे गए जेल

 



धमतरी/मगरलोड। चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड पुलिस ने घर में जबरन घुसकर परिवार के सदस्यों से लाठी-डंडों एवं छाता से मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


प्रार्थी नारद लहरे, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम धौराभाटा ने चौकी करेलीबड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि  22 अगस्त 2026 की रात्रि करीब 08:30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के पूरन महिलांगे, टोमन महिलांगे एवं दाऊ लाल महिलांगे लाठी-डंडा लेकर जबरन उसके घर में घुस आए।आरोपियों ने उसके बेटे द्वारा मोबाइल पर बातचीत एवं मैसेज करने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी, उसके पुत्रों एवं पत्नी के साथ लाठी-डंडों एवं छाता से मारपीट की। मारपीट में प्रार्थी के सिर में चोट आई।जिसकी रिपोर्ट पर थाना मगरलोड, चौकी करेलीबड़ी में धारा 296, 115(2), 351(2), 331(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान चौकी प्रभारी एवं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 नग लकड़ी के डंडे एवं 1 नग छाता गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किया।अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर तीनों आरोपियों पूरन महिलांगे 29 वर्ष पिता दाऊ लाल महिलांगे,टोमन महिलांगे 24 वर्ष पिता दाऊ लाल महिलांगे और दाऊ लाल महिलांगे 60 वर्ष पिता स्व. भाऊ राम महिलांगे तीनो ग्राम धौराभाटा, वार्ड क्रमांक 04, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ