ध्वजारोहण का फेक वीडियो मामला
भूपेंद्र साहू
धमतरी। ध्वजारोहण के फेक वीडियो सोशल मीडिया में जारी करने के मामले में मंगलवार को मानहानि का केस दर्ज कराने पूर्व मंत्री व कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर जिला न्यायालय धमतरी पहुंचे। अपने अधिवक्ता विशाल शुक्ला रायपुर और अमरचंद जैन धमतरी के साथ पहुंचने के बाद उन्होंने याचिका दायर की।
अजय चंद्राकर ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि 15 अगस्त को राज्य सरकार उन्हें धमतरी जिले के स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि बनाया था, जहां उन्होने ध्वरोहण किया। जबकि भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के तहत मार्च में भाजपा का ध्वज फहराया था।उक्त वीडिओ का एआई से इस्तेमाल कर फेक वीडिओ बनाया गया था। जिसमें यह बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस पर उनके द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के स्थान पर भाजपा का ध्वज का रोहण किया गया। इस षडय़ंत्रकारी वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल किया गया। इस वीडियो को कांग्रेस नेत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय पेज व सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर नेहा राठौड़ द्वारा भी अपनी पेज में पोस्ट किया गया। ताकि उनकी व भाजपा की की छवि खराब की जा सके। जिसके खिलाफ आज आपराधिक मामला भाजपा नेताओं के साथ दर्ज कराने कोर्ट मे आदेवन जमा किया गया । यह उन सभी लोगो के लिए सबक होगा जो फेक वीडियो व इमेज के माध्यम से किसी की छवि खराब करने का प्रयास करते हैं। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नही है वह भाजपा से आमने सामने की लड़ नहीं सकती है इसलिए ऐसे हथकंडे अपनाकर भाजपा को बदनाम करने का प्रयास करती है। उक्त वीडियो का राजनीतिक तौर कांग्रेस द्वारा दुरुपयोग किया गया है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरु निषाद, सहकारी बैंक अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, प्रीतेश गांधी,शशि पवार, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, भानू चन्द्राकर, चेतन हिन्दूजा, दयाराम साहू, कौशिल्या देवांगन, कवीन्द्र जैन, एमआईसी मेम्बर नरेन्द्र रोहरा, विजय मोटवानी, अशोक सिन्हा, ज्योति जैन, भानू चंद्राकर,प्रियंका सिन्हा, खूबलाल ध्रुव,पिंकू साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ