NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

ACB अधिकारी बनकर घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाला कोरिया का फरार आरोपी गिरफ्तार

 


लैपटॉप, 8 मोबाइल एवं वनप्लस पैड सहित 2.50 लाख रूपये का मशरूका ले जाने के मामले में पकड़ा गया

धमतरी।पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रुद्री पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 62/2026 में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


प्रार्थी द्वारा थाना सिविल लाइन रुद्री में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि कुछ आरोपी स्वयं को एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा अधिकारी बताते हुए उसके घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किए तथा गोली मारने की धमकी देकर घर में रखे लैपटॉप, वनप्लस पैड एवं 08 नग मोबाइल फोन को अपने साथ ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन रुद्री में अपराध क्रमांक 62/2026, धारा 319(2), 331(3), 308(4), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 335 एवं 309(4) बीएनएस जोड़ी गई। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन एक मुख्य आरोपी तथाकथित नेता फरार चल रहा था।


प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी हितेश सिंह, पिता गणेश बहादुर सिंह, निवासी ग्राम सलका बड़कापारा, थाना एवं जिला बैकुंठपुर, जिला कोरिया (छ.ग.) को रुद्री पुलिस ने 22 सितंबर को गिरफ्तार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

यह कार्यवाही एसपी धमतरी के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी सिविल लाइन रुद्री के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। धमतरी पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ