धमतरी।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रतिष्ठा बैंक्विट कृषक नगर जोरा रायपुर में दिनांक 20 ,21 ,22 सितंबर को दीपक बैज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षता में प्रशिक्षण शिविर संभाग स्तरीय ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रायपुर संभाग से सभी ब्लॉक अध्यक्षों की मीटिंग ली गई। इस कार्यक्रम के समापन के अवसर में दीपक बैज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, चरण दास महंत नेता प्रतिपक्ष, धनेंद्र साहू पूर्व पीसीसी अध्यक्ष, सत्यनारायण शर्मा पूर्व मंत्री, मलकीत सिंह गैदू प्रभारी महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़, धमतरी जिला से लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस दिल्ली, बंटी देशमुख, युगल किशोर पांडे, सेवादल के अध्यक्ष श्री पांडे, सेवादल के सदस्य श्री ताम्रकार एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित हुए
दीपक बैज ने इस शिविर कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी सदस्यों को एकजुट रहकर कांग्रेस के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। भूपेश बघेल ने सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं जितने भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उन सभी को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह से ट्रेनिंग देने से पार्टी एवं संगठन निश्चित तौर पर मजबूत होती है जिसका परिणाम हमें आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा।
चरण दास महंत न कहा सभी विधायक, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष सभी को आपसी ताल मेल बनाकर कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छी सोच विचार बनाकर कार्य करें तो निश्चित तौर पर सफलता कांग्रेस की हाथ लगेगी। इस शिविर से हमारे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कार्य करने की शैली में उच्च गुणवत्ता देखने को मिलेगा। धनेंद्र साहू ने बताया कि यह शिविर छत्तीसगढ़ के सभी संभाग में दुर्ग बिलासपुर सरगुजा बस्तर रायपुर जो कि यह शिविर कांग्रेस पार्टी को सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है इस तरह की शिविर से विधानसभा और लोकसभा चुनाव 2028 के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा।आपसी सामंजस्य के साथ हम सबको कांग्रेस पार्टी को मजबूत एवं सशक्त बनाना है और भविष्य में आने वाले चुनाव में कांग्रेस का रिजल्ट सत प्रतिशत लाना है यही इस शिविर का उद्देश्य है।
सभी ब्लॉक अध्यक्षों जिसे पुरस्कृत किया गया डीजे के धुन के साथ प्रमाण पत्र लेने मंच पर पहुंचकर कार्यक्रम को और रोमांचित कर दिए सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने बताया कि इस तरह के शिविर से कांग्रेस के हर एक कार्यकर्ता को नई ऊर्जा मिलती है एवं कार्य करने की ललक एवं मन में उत्साह मिलता है।
लेख राम साहू ने कहा कि इस से शिविर निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलती हैं छत्तीसगढ़ में जो अभी हालत इतनी गंभीर है वर्तमान सरकार को जवाब देने के लिए आगामी चुनाव में परिणाम कांग्रेस की ओर जरूर छत्तीसगढ़ की जनता जरूर पलट मारेगी।
मलकीत सिंह गैदू ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी कांग्रेसी वरिष्ठ नेताओं विधायकों पूर्व विधायक ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनरों को धन्यवाद दिए एवं आभार व्यक्त किया।

0 टिप्पणियाँ