मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास हुई घटना, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
भूपेंद्र साहू
धमतरी। शहर के मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खड़ी एक फोर्ड कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार के इंजन वाले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और इंजन पूरी तरह जल गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भी कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति रही।
घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार का इंजन सहित आगे का हिस्सा काफी हद तक जल चुका था। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से आसपास खड़े अन्य वाहनों तक आग फैलने से बच गई।
बताया जा रहा है कि आग लगने वाली कार संजय एजेंसी के सुनील मंजवानी की है। फिलहाल कार में आग किस कारण और कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी कारण से आग लगने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।
आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम में दिलीप निषाद, अरुण यादव, नोहर यादव और रोहित कुमार मौके पर पहुंचे। टीम की तत्परता से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।




0 टिप्पणियाँ