NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT:अटल आवास में छत भरभरा कर गिरा,युवक हुआ घायल,जान जोख़िम में डाल कर रहते हैं लोग

 


 भूपेंद्र साहू

धमतरी।शहर के अटल आवास में छत का सीलिंग भर भरा कर गिर गया। अंदर में मौजूद एक युवक घायल हो गया,गमनीमत रही कि बच्चे बाहर थे। घटना के बाद अटल आवास में अफरा तफरी मच गई वहीं घायल को अस्पताल भेजा गया, वार्ड पार्षद को सूचना दी।मलबा पुरे कमरे भर में बिखर गया है,युवक बाल बाल बच गया।

 नगर निगम क्षेत्र विवेकानंद वार्ड गली नंबर 3 अटल आवास में करीब 100 परिवार रहते हैं।उनका कहना है कि वह पिछले 30  सालों से रह रहे हैं और सारे मकान जर्जर स्थिति में है।जान हथेली मे रखकर निवास कर रहे हैं,कभी भी हादसा हो सकता है और अटल आवास में छोटे-छोटे बच्चे है।


घायल रोशन कुमार टंडन ने बताया कि वह रविवार को अपने घर में पंखा चालू करने के लिए घर के अंदर बिजली बोर्ड के पास जैसे ही पहुंचा तो छत का सीलिंग का पूरा हिस्सा भरभरा कर गिर गया,जिससे उनका पैर हाथ और सिर में चोट आई है।उन्होंने बताया कि वह घर पर अकेले था और बच्चे सभी बाहर में थे।बताया कि घटना होने के बाद पार्षद को सूचना दी गई।


राजेश कुमार चतुर्वेदी अध्यक्ष अटल आवास विवेकानंद वार्ड ने बताया कि उनके अटल आवास में रोशन कुमार टंडन के घर हादसा हो गया,जिससे वह बाल बाल बच गया लेकिन शरीर में कुछ जगहों पर चोट आई है,उन्होंने बताया कि अटल आवास में लगभग 100 परिवार निवासरत हैं और निर्माण करने के लिए एक ओर से चालू करें जिसमें निवास रात को एक-एक हिस्सा बनाने के लिए तैयार हैं। बताया गया कि आए दिन यहां पर घटना होते रहती है और किसी भी टाइम मौत आ सकती है इसकी कोई गारंटी नहीं है। उसने बताया कि सरकार इस पर ध्यान दें और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जल्द बनाने की गुहार लगाई है।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ