NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

21.51 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार, 3.65 लाख रूपये का माल जब्त

 



इन्वेन्चर स्कूल तिराहा, मेघा रोड कुरूद पर ग्राहकों की तलाश करते पकड़े गए

धमतरी।पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डी.सी. पटेल एवं एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कुरूद पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) की अवैध बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त 03 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21.51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित कुल 3,65,000रूपये कीमत का मशरूका जब्त किया है।


19 सितंबर की शाम करीब 6:20 बजे थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इन्वेन्चर स्कूल तिराहा, मेघा रोड कुरूद के पास कुछ युवक अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) अपने पास रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।

▪️सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में मौके पर मौजूद तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 21.51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।




आरोपियों घनश्याम सिन्हा उर्फ घनसु सिन्हा, पिता विनोद सिन्हा, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, कलार पारा कुरूद, ढालेन्द्र रजक उर्फ बाउ, पिता स्व. भागवत रजक, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 32, नयापारा धमतरी और सूरज रजक, पिता गजानंद रजक, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 32, नयापारा, बजरंग चौक धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी के विरुद्ध धारा 21(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

▪️*जब्त मशरूका -  कुल कीमत* 3,65,000रूपये
▪️ हेरोइन (चिट्टा) -  21.51 ग्राम, अनुमानित बाजार मूल्य 1,02,000रूपये
▪️ नगद राशि -  8,000रूपये
▪️ मोटरसाइकिल - 2 नग, कीमत 1,60,000रूपये
▪️ मोबाइल फोन - 4 नग, कीमत 95,000रूपये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ