NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

मुजगहन हत्याकांड के 3 और आरोपी गिरफ्तार..अब तक कुल 7 पकड़े गए

 



दीपांशु साहू हत्याकांड में अर्जुनी पुलिस को सफलता, वारदात में प्रयुक्त चाकू,डंडा सहित अन्य सामान जब्त

धमतरी।अर्जुनी पुलिस ने ग्राम मुजगहन में हुए दीपांशु साहू हत्याकांड में मामले में पूर्व में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 23 अक्टूबर को 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकार प्रकरण में अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


प्रार्थी ऐकेश्वर साहू, निवासी ग्राम मुजगहन की रिपोर्ट के अनुसार 21 अक्टूबर की रात्रि लगभग 10:20 से 10:30 बजे के मध्य पूर्व रंजिश को लेकर रत्नाबांधा एवं पंचवटी कॉलोनी के कुछ युवकों द्वारा सुदामा साहू के घर के सामने मुख्य मार्ग पर दीपांशु साहू एवं विकास साहू के साथ मारपीट करते हुए डंडे एवं धारदार चाकू से हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल दीपांशु साहू को जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल विकास साहू का उपचार जारी है।


गिरफ्तार किए गए 3 आरोपी

शंकर नागरची पिता पुनीत नागरची उम्र 19 वर्ष, तामेश्वर नागरची उर्फ मोनू पिता दिनेश नागरची उम्र 19 वर्ष और धनेश्वर नागरची पिता पुनीत नागरची उम्र 22 वर्ष तीनो निवासी रत्नाबांधा क्षेत्र के कब्जे एवं निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 1 स्टील का स्प्रिंगदार चाकू, बांस का डंडा सहित घटना में प्रयुक्त कपड़े विधिवत जब्त किए गए।


▪️*पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं 4 आरोपी*
22 अक्टूबर को इस प्रकरण में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था -  फनेश्वर नेताम (18 वर्ष), रितेश नेताम (22 वर्ष), लिलेश उर्फ लिलेश्वर नेताम (20 वर्ष)और  नोहर यादव उर्फ काला (23 वर्ष) सभी निवासी रत्नाबांधा क्षेत्र हैं। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही घटना में प्रयुक्त चाकू डंडे सहित अन्य सामान जब्त किए जा चुके हैं।
गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में आगे की विवेचना एवं वैधानिक कार्यवाही जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ