NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

दिनदहाड़े गोल बाजार से किसान नेता के बाइक की डिक्की से 44 हजार पार

 


 सीसीटीवी मे कैद हुई घटना , आरोपी की तलाश मे जुटी पुलिस 


धमतरी।बुधवार दोपहर भीड़ भाड़ इलाके में उठाइगिरी की वारदात से सनसनी फैल गई है। जिसमे बाईक की डिक्की मे रखे हजारों रुपए अज्ञात व्यक्ति ने पार कर दिया। हालांकि उसकी यह करतूत सीसी कैमरे में कैद हो गई है।


किसान नेता लीलाराम साहू बुधवार को रत्नाबांधा रोड स्थित इंडियन बैंक से 44 हजार निकाले और इसके बाद इतवारी बाजार से होते हुए गोलबाजार पहुंचे।उन्होंने रकम को अपनी दुपहिया की डिक्की मे रखा और गोल बाजार में बाहर ही सब्जी खरीदने लगे। इसी बीच उनके पीछे से बाइक की डिक्की से पैसे पार हो गए।


घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जिसमे एक व्यक्ति डिक्की से रूपये निकालते नजर आ रहा है।फुटेज में व्यक्ति का चेहरा भी दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस उक्त व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।



 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ