भूपेंद्र साहू
धमतरी। बुधवार की दोपहर धमतरी की राजनीति में बड़ी हलचल दिखाई दी.. जब नगर निगम में लोक निर्माण विभाग के एमआईसी प्रभारी सदस्य विजय मोटवानी को हटा दिया गया। निलेश लुनिया के बाद दूसरे एमआईसी सदस्य हैं जिन्हें हटाया गया है। अब नगर निगम में 6 MIC सदस्य हैं। इस कार्रवाई से राजनीतिक हलकों में जमकर चर्चा हो रही है।
महापौर की अनुशंसा के अनुसार मेयर इन काउंसिल का पुनर्गठन करते हुए 6 पार्षदों को यह प्रभार दिए गए हैं-
हिमानी भागवत साहू- विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग
श्यामलाल नेताम-राजस्व एवं बाजार सलाहकार समिति अतिरिक्त प्रभार स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग
अखिलेश सोनकर -जल कार्य विभाग
विभा चंद्राकर- शिक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग
नरेंद्र रोहरा- पुनर्वास तथा नियोजन विभाग...
युगल किशोर पिंटू यादव- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा अतिरिक्त प्रभार आवास एवं पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग।
महापौर के साथ हैं : विजय मोटवानी
इस संबंध में पार्षद विजय मोटवानी ने idn24 न्यूज़ से चर्चा करते हुए कहा कि यह एक सतत प्रक्रिया है। महापौर ने ही पार्षद से MIC बनाया था, यह उनका विशेषाधिकार है। हम हमेशा उनके साथ हैं।वार्डों के विकास के लिए सदैव उनके साथ मिलकर काम करेंगे।





0 टिप्पणियाँ