धमतरी। शनिवार को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के 5 प्रांतीय पदाधिकारी धमतरी प्रवास पर रहे। सभी अतिथियों का गंगरेल स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में स्वागत किया गया।वे छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला ईकाई धमतरी के नये जिला संयोजक के चुनाव हेतु पहुंचे थे। कार्यक्रम में उपस्थित फेडरेशन के पदाधिकारी, जिले में पदस्थ विभिन्न संघों के प्रांताध्यक्ष, फेडरेशन से संबंद्ध विभिन्न संघों के जिलाध्यक्ष एवं ब्लाक संयोजक से नाम प्रस्तावित करने कहा गया।
सभी ने सर्वसम्मति से एवं गर्मजोशी से जिला संयोजक के पद हेतु पुनः चन्दूलाल चन्द्राकर के नाम पर मुहर लगाई तथा सभी ने उनकी उपस्थिति में आयोजित फेडरेशन के सभी कार्यक्रमों को सभी को साथ लेकर तालमेल बनाते हुए सफलतापूर्वक संपादित कराने की सराहना भी की। प्रक्रिया अनुसार प्रांतीय महासचिव चंद्रशेखर तिवारी ने नाम प्रस्ताव मांगा। तत्पश्चात गोपाल शर्मा ने चन्दूलाल चन्द्राकर का नाम जिला संयोजक हेतु प्रस्तावित किया। दयालु राम साहू ने उनके नाम का अनुमोदन किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित फेडरेशन के पदाधिकारी, जिले में पदस्थ विभिन्न संघों के प्रांताध्यक्ष, फेडरेशन से संबंद्ध विभिन्न संघों के जिलाध्यक्ष एवं ब्लाक संयोजक ने चन्दूलाल चन्द्राकर को पुनः नये जिला संयोजक बनने पर एकमत में समर्थन करते हुए बधाई दी।
कार्यक्रम में प्रांत से चंद्रशेखर तिवारी, पंकज पांडेय, संतोष वर्मा, मनोज साहू, आलोक मिश्रा तथा जिले से चन्दूलाल चन्द्राकर, मुकेश पाण्डेय, राजेंद्र चंद्राकर, खुमान सिंह ठाकुर, अमित महोबे, एन.आर. टण्डन, राजकुमार सिन्हा, महेन्द्र कुमार साहू, ममता खालसा, सुनीति साहू, ए.पी. साहू, एन.के. साहू, पुरूषोत्तम निषाद, अशोक निर्मलकर, दयाराम साहू, डोमार सिंह ध्रुव, टी आर नागवंशी, उमेश साहू, हरीश सिन्हा,संतोष दीवान, वरुण कुमार, जयंत साहू, भानुप्रताप पॉल, तुलसी राम नेताम, यशवंत सिन्हा, कृष्णा राम साहू, किशोर साहू, अश्विनी कुमार यादव, गजेंद्र साहू, अनमोल रत्न पाईक, डेवेश साहू आदि उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ