NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

गाली-गलौज करने से मना करने पर पड़ोसी के पेट में घोंप दिया चाकू,घायल ICU में...आरोपी गिरफ्तार

 


 घटना में प्रयुक्त धारदार स्टील का चाकू बरामद

 मगरलोड।चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड पुलिस ने गाली-गलौज करने से मना करने की बात पर अपने पड़ोसी के पेट में चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी अवधराम साहू (56 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार स्टील का चाकू भी बरामद कर विधिवत जब्त किया है।


प्रार्थिया तामेश्वरी साहू ने चौकी करेलीबड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका पड़ोसी अवधराम साहू आए दिन अपने घर की बाड़ी में गाली-गलौज करता रहता था।21 अक्टूबर की रात लगभग 7:30 बजे प्रार्थिया के पति रोशन साहू एवं पड़ोसी चुम्मन साहू ने आरोपी को गाली-गलौज करने से मना किया। इस बात से आक्रोशित होकर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा अपने पास रखे सब्जी काटने के धारदार स्टील के चाकू से रोशन साहू के पेट पर जानलेवा वार कर दिया।

चाकू के हमले में रोशन साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए उर्मिला अस्पताल, रायपुर ले जाया गया, जहां आईसीयू में उनका उपचार जारी है।



प्रार्थिया की रिपोर्ट पर चौकी करेलीबड़ी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 एवं 109(1) के तहत  24 अक्टूबर 2026 को आरोपी अवधराम साहू ग्राम धौराभाठा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।उसके घर के आंगन में ईंट के टुकड़ों के नीचे छिपाकर रखा गया घटना में प्रयुक्त धारदार स्टील का चाकू को बरामद कर जब्त किया गया।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ