भूपेंद्र साहू
धमतरी।जिला पर्यटन विकास प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया धमतरी इकाई द्वारा जबरदस्त के जंगलों में नाइट ट्रैक और कैंपिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस आयोजन में प्रतिभागियों को प्रकृति के सानिध्य जंगल का रोमांच, आदिवासी परिवेश एवं शरद पूर्णिमा की चांदनी रात का अनोखा अनुभव प्राप्त होगा। शनिवार दोपहर वन विभाग कार्यालय के सामने विधायक ओंकार साहू ने हरी झंडी दिखाकर सभी ट्रैकर को रवाना किया।
विधायक ओंकार साहू ने कहा कि युथ हॉस्टल हमेशा से ही पर्यावरण के लिए जागरूकता अभियान चलाता है। इस ट्रैकिंग के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के करीब जाने को मिलेगा, वहां सफाई अभियान भी चलाएंगे।
सभी शाम को वहां पहुंचकर ट्रैकिंग,फिर रात को नदी किनारे कैंपेनिंग और अन्य कार्यक्रम आयोजित करेंगे। सुबह फिर ट्रैक करते हुए वापस आएंगे। इसमें खास बात यह है कि न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि राजस्थान और उत्तराखंड राज्यों के अलावा छत्तीसगढ़ के लगभग 11 जिले से यूथ हॉस्टल के सदस्य शामिल हो रहे हैं। अध्यक्ष हुकुमचंद जैन सेक्रेटरी सुबोध महावर ने बताया कि नाइट ट्रैकिंग के साथ की सारी व्यवस्था की गई है।जबर्रा पहुंचकर लोग स्थानीय संस्कृति से भी रूबरू होंगे और नदी किनारे कैम्प फायर भी होगा। कलेक्टर, डीएफओ द्वारा जो पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है उसी में एक कड़ी यह भी है।




0 टिप्पणियाँ