NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking : स्वतंत्र पार्षदों के पत्र में हस्ताक्षर करने पर भाजपा पार्षद कोमल सार्वा को कारण बताओ नोटिस जारी


भूपेन्द्र साहू 

धमतरी।नगर निगम के 4 स्वतंत्र पार्षदों द्वारा अपनी 7 सूत्रीय मांग को लेकर 22 जुलाई को एक आवेदन महापौर को दिया गया था। इस आवेदन में चार पार्षद प्रकाश सिन्हा,रामेश्वर वर्मा, मदन  नेवारे और कुशल लोढ़ा के हस्ताक्षर थे। पत्र में ब्राह्मण पारा वार्ड से भाजपा पार्षद कोमल सार्वा का भी सील और साइन था। इस मामले को पार्टी ने गंभीरता से लिया है और कोमल सार्वा को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।


भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा जारी नोटिस में कहा है कि 22 जुलाई को नगर निगम के स्वतंत्र पार्षद (निर्दलीय) के साथ महापौर रामू रोहरा को सात सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया है। आपको भारतीय जनता पार्टी से नगर निगम धमतरी पार्षद चुनाव के लिए पार्टी अधिकृत प्रत्याशी टिकट दिया गया था, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के मेहनत और समर्थन से आपको पार्षद चुनाव में जीत मिली है। आपके द्वारा स्वतंत्र पार्षदों के साथ मिलकर सात सुत्रीय ज्ञापन देना पार्टी अनुशासन के खिलाफ है। इस सबंध में आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। पूर्व में आपके द्वारा धरना किया गया था। आप इस संबंध में अपना पक्ष लिखित 3 दिनों के भीतर जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी को प्रस्तुत करें।


इस संबंध में पार्षद कोमल सार्वा ने कहा कि यह विषय अत्यंत गंभीर है।चूंकि परिवार की बात अब सार्वजनिक हो चुकी है फिर भी मै विश्वास रखता हूँ भारतीय जनता पार्टी धमतरी एक परिवार है अपने पार्टी परिवार जनो से मिलकर अपना पक्ष उनके समक्ष जल्द रखूंगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ