भाजपा का भरोसा और बड़ी जिम्मेदारी : अनिता मुकेश यादव ने कहा-पूरी निष्ठा से करूंगी संगठन का कार्य
धमतरी।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा धमतरी जिला की जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर अनिता मुकेश यादव ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस जिम्मेदारी को पार्टी का विश्वास बताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगी। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीमती यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को हमेशा सम्मानजनक भूमिका दी है और संगठन में नेतृत्व का अवसर प्रदान किए है, महिला मोर्चा के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, योजनाओं और विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
अनिता यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व, धमतरी जिला अध्यक्ष सहित समस्त प्रदेश व जिला संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगी, महिला मोर्चा की टीम को साथ लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त किया जाएगा और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम की जाएगी एवं आगामी समय में महिला मोर्चा द्वारा सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को सक्रिय रूप से आयोजित कि जाएगी साथ ही युवतियों एवं महिलाओं को राजनीतिक रूप से जागरूक करने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य भी महिला मोर्चा करेगी।
उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा धमतरी जिला में नई ऊर्जा के साथ संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।



0 टिप्पणियाँ