NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

राजिम और कर्णेश्वर सिहावा मेले में गुम 23 बच्चों सहित अन्य व्यक्तियों को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

 


पाँच प्रमुख मेले, महाशिवरात्रि की शिव बारात एवं भव्य शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न


धमतरी।पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित राजिम कुंभ मेला के दौरान श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंचकर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का सूक्ष्म स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, यातायात नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। वरिष्ठ स्तर पर सतत मॉनिटरिंग एवं प्रभावी मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप 15 दिनों तक संचालित राजिम कुंभ मेला शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।


श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा का विशेष एक्शन प्लान तैयार कर उसे प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया गया।जिले के प्रमुख मेलों - कुलेश्वर राजिम कुंभ मेला (15 दिवस), कर्णेश्वर सिहावा मेला, कोदोरास भखारा मेला, देवपुर अर्जुनी मेला एवं रुद्रेश्वर रुद्री मेला  में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सतत पेट्रोलिंग, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए। 


मेले के दौरान गुम हुए बच्चों एवं व्यक्तियों की त्वरित पतासाजी कर उन्हें सकुशल परिजनों से मिलाने में धमतरी पुलिस ने विशेष संवेदनशीलता का परिचय दिया।कुलेश्वर राजिम कुंभ मेला के दौरान कुल 19 बच्चे गुम हुए थे, जिनमें 13 बालक एवं 06 बालिकाएं (सभी 18 वर्ष से कम आयु) शामिल थे। पुलिस द्वारा तत्काल खोजबीन, माइक अनाउंसमेंट एवं सतत निगरानी के माध्यम से सभी बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इसके अतिरिक्त 02 महिला एवं 06 पुरुष, जो मेले में बिछड़ गए थे, उन्हें भी पतासाजी कर उनके परिवार से मिलवाया गया। इसी प्रकार रुद्रेश्वर रुद्री मेला में गुम हुए 04 बच्चों को भी सकुशल उनके परिजनों को सौंपा गया।

मेले में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों द्वारा हाथों में पहने गए वजनी कड़े उतरवाकर संभावित विवाद एवं मारपीट की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया गया।महाशिवरात्रि पर्व पर निकली भगवान शिव की भव्य बारात एवं शोभायात्रा को भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ