NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT दहदहा प्रकरण:जिला प्रशासन ने कहा त्वरित कार्यवाही से विद्यालयीन वातावरण सुरक्षित एवं संतुलित


अधिकारी पहुंचे स्कूल


विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि: चिकित्सकीय परीक्षण एवं परामर्श से स्थिति स्पष्ट


 धमतरी। धमतरी जिले अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला दहदहा, विकासखंड–कुरूद में  13फरवरी को प्राप्त सूचना के आधार पर निरीक्षण किया गया।  जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लगभग 35 छात्र-छात्राओं के हाथों पर हल्के खरोंच के निशान पाए गए। संबंधित विद्यार्थियों से चर्चा करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त खरोंच लगभग एक माह पूर्व आपसी देखा-देखी (अनुकरण) के कारण सेफ्टीपिन से स्वयं द्वारा लगाई गई थी।

  तत्काल स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा सभी विद्यार्थियों का परीक्षण कराया गया, जिसमें सभी बच्चे शारीरिक एवं मानसिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ पाए गए। किसी प्रकार की गंभीर चोट, संक्रमण अथवा मानसिक आघात की स्थिति नहीं पाई गई तथा किसी विशेष चिकित्सा की आवश्यकता नहीं है। वर्तमान में खरोंच के निशान भी लगभग समाप्त हो चुके हैं।

  बच्चों एवं पालकों से विस्तृत चर्चा में यह स्पष्ट हुआ कि घटना का नशे, अंधविश्वास अथवा काला जादू से कोई संबंध नहीं है। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कर उन्हें इस प्रकार के व्यवहार के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। साथ ही पालकों, शाला प्रबंधन समिति एवं ग्रामवासियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर सभी को जागरूक किया गया तथा घटना की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सतत निगरानी एवं मार्गदर्शन के निर्देश संस्था प्रमुख को दिए गए हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है । 

जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने बताया कि इस संबंध में प्राचार्य को नोटिस जारी की गई है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ