भूपेंद्र साहू
धमतरी।नगर निगम धमतरी में महापौर रामू रोहरा ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। इस दौरान सामान्य सभा प्रश्नोत्तरी काल के पहले विधिवत ढंग से राष्ट्रगान और राज्यगीत गाया गया। इसके बाद सदन में भाजपा का मोनो छपे गमछे के साथ पहुंचे महापौर को देखकर विपक्षियों ने हंगामा करते हुए कहा कि यह सदन की गरिमा के अनुरूप नहीं है। इसके बाद महापौर ने गमछा बदल दिया।महापौर ने नगर निगम का 620 करोड़ का अनुमानित बजट पेश किया जिसे ध्वनिमत से पास किया गया। इस बीच पक्ष और विपक्ष में नोकझोंक भी होती रही। सत्ता पक्ष के पार्षदों ने विपक्ष को पिछले 5 साल के कार्यकाल को याद दिलाया।
प्रश्नोत्तरी काल में हुआ हंगामा
प्रश्नोत्तरीकाल की शुरूआत हुई। पहला प्रश्न कांग्रेस की महिला पार्षदा रामेश्वरी कोसरे ने प्लेसमेंट कर्मचारियों के मुद्दे को उठाया। जिसका जवाब एमआईसी सदस्य हिमानी साहू ने दिया।विपक्षी पार्षदों की ओर से दीपक सोनकर, विशु देवांगन, योगेश लाल ने कहा कि युवाओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है। जबरिया कुछ कर्मियों को हटा दिया गया। तब हिमानी ने कहा कि शिकायत के आधार पर हटाया गया है।इसके बाद भाजपा पार्षद हेमंत बंजारे ने निकाय क्षेत्र में जल विभाग से संबंधित सवाल किया।एमआईसी सदस्य अखिलेश सोनकर ने पेयजल व्यवस्था की विस्तार से वाटर फिल्टर प्लांट, टेंकर, मशीनों की स्थिति आदि के बारे में जानकारी दी। पार्षद संतोष सोनकर ने मुक्तिधाम स्वीकृति की राशि के बारे में जानकारी ली। एमआईसी सदस्य विजय मोटवानी ने बताया कि डाकबंगला, नवागांव वार्ड में मुक्तिधाम बनाने के लिए टेंडर हो गया है। श्री मोटवानी ने कहा कि अभी तो एक ही साल हुआ है। चार साल में जितने भी प्रस्ताव आयेंगे। सभी प्रस्तावों के आधार पर मुक्तिधाम बना दिये जायेंगे।निर्दलीय पार्षद प्रकाश सिन्हा ने रामपुर वार्ड में वर्ष 2024 से 2026 तक किये गये विकास शुल्क वसूली के मुद्दे को उठाया।जिसका जवाब एमआईसी सदस्य नरेन्द्र रोहरा ने दिया। पार्षद प्रकाश सिन्हा ने पुनः सवाल करते हुए कहा कि मैंने महापौर को 12 कार्यों का स्टीमेट दिया था। मेरे वार्ड की राशि को दूसरे वार्ड में क्यों दिया गया। मेरे वार्ड में विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है। इसके बाद कुछ और सवाल लिये गए प्रश्नोत्तर काल समाप्त हुआ। थिस बीच कई मुद्दों पर विपक्षी पार्षदों ने हंगामा किया।
महापौर ने बजट पेश किया
महापौर रामू रोहरा ने बजट पेश किया।कहा सभी के सहयोग से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सर्वोपरी लक्ष्य हमने बनाया है हम ही संवारेंगे के अंतर्गत जनहित कार्यों के लिए एक साल मिलकर प्रथम बजट में सबसे पुरानी मांग हाईटेक बस स्टेंड को स्वीकृति प्राप्त कर लिये हैं।
महापौर रामू रोहरा ने अनुमानित बजट पेश करते हुए कहा कि वर्ष 2026-27 में कुल आय 620 करोड़ 13 लाख 23 हजार रूपये, कुल व्यय 619 करोड़ 53 लाख 52 हजार रूपये है। इस तरह 59 लाख 71 हजार लाभ का बजट है। रामू रोहरा के पेश इस बजट के बाद भाजपाई पार्षदों ने मेज थपथपा कर उनका स्वागत किया। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि धमतरी को बड़े शहरों की तर्जपर विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शहर विकास के लिए शहर की प्रमुख मांग हाईटेक बस स्टेंड का निविदा कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शीघ्र ही निर्माण कार्य करायेंगे। जिसमें बीटी सड़क सिहावा रोड, रत्नाबांधा रोड, हरफतराई रोड, ऑडिटोरियम सह व्यवसायिक काम्पलेक्स, इंडोरे स्टेडियम में मल्टी परपस स्पोर्ट काम्पलेक्स, कांटा तालाब में चौपाटी निर्माण के लिए स्वीकृति प्राप्त हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि मकई चौक से रामबाग, डॉ. एनपी गुप्ता घर से कचहरी ऑफिस, शिवचौक म्युनिसिपल स्कूल तक बीटी रोड के लिए शासन को प्रस्ताव पारित है। इसी तरह गौरव पथ रोड निर्माण शिवचौक से विमल टाकीज, शिवाजी चौक से मठमंदिर, निगम क्षेत्र में सीसी कैमरा, केनाल रोड, दानीटोला चौक से ट्रेंचिंग ग्राउंड, महराज होटल से पवन होटल तक बीटी रोड के लिए शासन को प्रस्ताव प्रेषित है। इसके बाद सदन की अनुमति से विभिन्न प्रस्ताव पर चर्चा कर ध्वनि मत से पास किया गया। विपक्ष जमीन में बैठकर हंगामा करते रहे।
नगर निगम में आमसभा के दौरान की झलकियां
*महापौर ब्रीफ़केस में बजट लेकर पहुंचे
* बजट पेश करने के पहले रामू रोहरा हनुमान मंदिर गए
* 59 लाख के लाभ का बजट पेश किया
* महापौर के भाजपा पटका पहनकर आने पर विपक्ष में जताई आपत्ति
* प्रश्न के बीच विपक्ष का लगातार चलता रहा हंगामा
* लगातार माईक की कमी महसूस होते रही
* अखिलेश सोनकर के शायरी बोलने पर सभापति ने आपत्ति जताई
* बीच-बीच में सभापति विपक्षी पार्षदों को फटकार लगाते रही
* योगेश लाल ने कहा महापौर, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष तीनों हैं
* विजय मोटवानी ने कहा कांग्रेस 5 साल में एक भी माइलस्टोन बता दे तो इस्तीफा दे देंगे
* विपक्ष का मुक्तिधाम पर जातिगत भेदभाव का आरोप
* प्रकाश सिन्हा ने वार्डों में पक्षपात का लगाया आरोप
* महापौर के बजट पढ़ने के दौरान विपक्ष जमीन पर बैठकर हंगामा करता रहा
* बैठकर रघुपति राघव राजा राम गाते रहे
* हंगामा करते विपक्ष पार्षदों को नम्रता पवार ने पानी पिलाई
* महापौर ने कई बार विपक्ष को भगोड़ा कहा
* विपक्षी पार्षदों को कई बार विजय मोटवानी समझाकर बिठाते नजर आए
* सभा मे दर्शक दीर्घा में कुछ वार्ड के लोग पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते रहे
* विपक्षी पार्षदों ने डीजल घोटाला एवं अन्य पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया
* आयुक्त के अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा रही लेकिन नहीं हुआ पेश
* नगर निगम सभा में लगी घड़ी 12:30 बजे बंद हुई जिसे विपक्ष पार्षद ने उठाया।






0 टिप्पणियाँ