![]() |
| मैनेजर |
धमतरी/भखारा।इन दिनों लगभग सभी पंप में लाईन लगाकर पेट्रोल लेना पड़ रहा है।ऐसी स्थिति भखारा अंचल में भी है।आम जनता को पेट्रोल भराने लाईन लगानी पड़ रही है।कई स्थानों से विवाद की शिकायत भी मिल रही है। भखारा सेमरा मोड़ में स्थित पंप में पेट्रोल भराने के दौरान मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। ग्राहक ने मैनेजर से बदला लेने घर जाते वक्त मारपीट कर आंख में मिर्ची डालकर मोबाइल और नगदी छीन लिया। घटना की रिपोर्ट पेट्रोल पंप के संचालक ने भखारा थाना में की है।
इस संबंध में सेमरा मोड़ उमा पेट्रोल पंप के संचालक अर्पित शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को पंप में पेट्रोल भराने लंबी लाईन को देख कर पेट्रोल देना बंद कर दिये थे। तहसीलदार भूपेश चन्द्राकर ने पुलिस की डयूटी लगाई गई तब पुलिस की निगरानी में पेट्रोल दिया जाने लगा। इस बीच कोई सेमरा का नेता है जो लाईन में नहीं लग कर तुरंत पेट्रोल की मांग करने लगा। नही देने पर बहस बाजी की और मैनेजर छम्मन साहू से मारपीट कर वहां से चला गया।रात में जब मैनेजर छम्मन साहू ग्राम मडेली निवासी घर जा रहा था तो लगभग रात 10 बजे नेता सहित चार लड़के मुंह में कपड़ा बांधकर रास्ता रोककर मैनेजर के आंख में मिर्ची डालकर मोबाइल फोन और दो हजार रुपये छीन कर मारपीट किया।घटना के दौरान आरोपी लोग पत्थर से सिर फोड़ देने की धमकी दे रहे थे। अज्ञात आरोपी इस घटना को जरवायडीह के पास अंजाम दिए।
दोपहर को सेमरा का नेता पंप में काम करने वाली लडकीयों को उठा लो बोल रहे थे। डर से सभी लड़कियां आफिस में छुपे थे।शुक्रवार दिन भर की बिक्री रकम करीब पांच लाख आफिस में रखे थे, नहीं तो ये लोग छीन लेते। चारों आरोपी पंप के तिजोरी की चाबी ले गए हैं।
इस संबंध में लिखित शिकायत और घटना की जानकारी तहसीलदार और थाना में दी गई है।शुक्रवार दोपहर पेट्रोल पंप में मारपीट करने वाले सेमरा का नेता का चेहरा सीसी कैमरा में मिल गया है।प्राथी का कहना है कि दोनों घटना में सेमरा का नेता शामिल था। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।




0 टिप्पणियाँ