NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Snake: बाइक में सीट के अंदर घुसा जहरीला सांप...सर्पमित्र ने सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू



धमतरी। शहर के शांति कॉलोनी इलाके में उस वक्त हडकंप मच गया जब एक व्यक्ति के मोटरसाइकिल के अंदर जहरीला गेहुंआ नाग छिपा हुआ मिला।वह अपनी बाइक निकालने की तैयारी कर रहा था तभी अचानक मोटरसाइकिल के अंदर हलचल दिखाई दी। पास जाकर देखने पर सांप नजर आया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत सर्पमित्र नीरज पांडे को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही सर्पमित्र नीरज पांडे मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. मोटरसाइकिल के इंजन और बॉडी के बीच सांप काफी अंदर तक घुसा हुआ था, जिसके कारण रेस्क्यू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।लगभग 30 मिनट की मेहनत के बाद सर्पमित्र ने लगभग 3 फीट लंबे जहरीले गेहुंआ नाग को सुरक्षित बाहर निकाला। सांप को बाहर निकालते ही कई लोग मोबाइल में वीडियो बनाने लगे।रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित डिब्बे में रखा गया और उसे जंगल में छोड़ने की तैयारी की गई।घटना के बाद कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली


 जहरीला होता है गेहुंआ नाग

सर्पमित्र नीरज पांडे ने बताया कि यह गेहुंआ नाग अभी बच्चा था, लेकिन इसकी प्रजाति बेहद जहरीली मानी जाती है।इसके काटने के तुरंत बाद यदि एंटी वेनम नहीं दिया जाए तो व्यक्ति की मौत हो सकती है।सर्पमित्र ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव, गर्मी बढ़ने और ठंडे स्थानों की तलाश में सांप अब रिहायशी इलाकों की ओर निकल रहे हैं। खासकर मोटरसाइकिल, कार, कूलर और घरों के कोनों में सांप छिपने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

सर्प पर्यावरण का महत्वपूर्ण अंग, नुकसान न पहुंचाएं

सर्पमित्र ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और खुद पकड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।ऐसी स्थिति में तुरंत प्रशिक्षित सर्पमित्र या वन विभाग को सूचना दें।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ