धमतरी। शनिवार की शाम धमतरी अंचल में अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज आंधी तूफान चलने लगी। इसी बीच रात करीब 7:30 बजे सोरिद पुल के पास लगे ट्रांसफार्मर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई।लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से पहले चिंगारी निकलने लगी जिसके बाद विस्फोट हुआ। जिसके पश्चात ट्रांसफार्मर जल उठा था। जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। थोड़ी देर में अंधेरा छा गया।
ज्ञात हो कि गर्मी में लोड बढ़ने की वजह से शहर के ट्रांसफार्मरों में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही है। जिससे लोग भयभीत हैं। इस गर्मी के सीजन में ट्रांसफार्मर में आग की यह चौथी पांचवीं घटना होगी। जिसे लेकर लोगो में दहशत भी व्याप्त हो गई है।घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई।



0 टिप्पणियाँ