NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Protest: “सनातन विरोधी बयान पर फूटा हिन्दू समाज का आक्रोश, घड़ी चौक में स्टालिन का पुतला दहन”



धमतरी।हिन्दू जागरण मंच के नेतृत्व में शनिवार को घड़ी चौक धमतरी में सर्व हिन्दू समाज ने तमिलनाडु के उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म विरोधी बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं युवा उपस्थित रहे।

विरोध प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति एवं जीवन पद्धति है, जिसने सदैव मानवता, सहिष्णुता, सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया है। सनातन समाज को समाप्त करने जैसे बयान करोड़ों हिन्दुओं की आस्था पर सीधा प्रहार है, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।


 वक्ताओं ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए हिन्दू धर्म एवं सनातन संस्कृति का अपमान करना दुर्भाग्यपूर्ण है। देश का हिन्दू समाज अब अपनी आस्था और संस्कृति के सम्मान के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद कर रहा है।घड़ी चौक में प्रदर्शन के दौरान “सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान”, “हिन्दू एकता जिंदाबाद” एवं “सनातन विरोधियों होश में आओ” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके पश्चात उदयनिधि स्टालिन का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।


हिन्दू जागरण मंच ने प्रशासन एवं केंद्र सरकार से मांग की है कि देश की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले ऐसे बयान देने वालों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाए, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति सनातन संस्कृति एवं हिन्दू समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का दुस्साहस न कर सके।

कार्यक्रम में सर्व हिन्दू समाज, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा बंधुजन हिन्दू जागरण मंच प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दीपक सिंह ठाकुर,संयोजक पुरूषोतम निषाद, सहसंयोजक चित्रेश साहू, डाकेश्वर साहू,प्रतीक सोनी,सनत साहू,युवा प्रमुख सत्यम सिन्हा, तुषार साहू, अनिमेष सिंह, नंदू जसवानी,अजय जैन, हरविंदर सिंह,राजपूत,अमरदीप महाजन, हरिशंकर शांडिल्य,मोहन लाल साहू,बेदू साहू,दिव्या नेताम,राजा साहू, होम शंकर साहू,भावना सिन्हा , रीटा बंजारे,मधु महाजन,तरुण सोनकर,उमाशंकर साहू,नगर संयोजक अभिषेक साहू,सहसंयोजक शिवांश पटवा, संजय साहू,सनत साहू, हिमांशु साहू,देवराज परिहार, शीतल साहू आदि उपस्थित थे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ