NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए युवक ने अपने ऊपर डाला मिट्टी तेल...जनदर्शन में मचा हड़कंप




भाजपा पार्षद पर लगाए आरोप

धमतरी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनदर्शन रखा जाता है। 2 जून को उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया जब एक युवक जनदर्शन में मिट्टी तेल लेकर पहुंचा और भाजपा पार्षद पर आरोप लगाते हुए इच्छा मृत्यु की मांग की। इसी दौरान परिसर के अंदर उसने अपने साथ लाये मिट्टी तेल को डाल लिया। आनन फानन में सुरक्षा कर्मियों ने उसे तत्काल पड़ा। वरना बड़ी घटना घट सकती थी। एक बार फिर से चूक सामने नजर आ रही है।


साई बाबा मंदिर के पास पोस्ट ऑफिस वार्ड निवासी रोहित सोनी पिता पवन कुमार सोनी ने कलेक्टर के नाम दिए आवेदन में बताया कि इतवारी बाजार स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे बढ़ेश्वर महादेव मंदिर के बगल में घर है।जहाँ उसका परिवार लगभग 60 वर्षों से निवासरत है।अभी कुछ दिनों पहले कुछ लोगों ने घर आने जाने के रास्ते को खोदकर बंद कर दिया। बार बार दबाव डालकर विवाद करते हैं।जब घर बना रहा था तो ये लोग 10 से 20 लोगो के साथ मेरे निर्माणाधीन घर में घुस कर काम रुकवा दिए।कहने लगे काम बंद कर दो यहां घर नहीं बना सकते मन्दिर वाले यहां दीवाल उठाएंगे तुम अपना परिवार लेकर अपना घर छोड़कर कहीं चले जाओ नहीं तो ठीक नही होगा ।


नगर निगम के पार्षद  व उनके अन्य साथियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है कहते हैं तुम लोग अपना घर छोड़कर चले जाओ नही तो तुम लोगो को घर से बाहर फेंकवा दूंगा । भाजपा की सरकार है तुमको थाना जाना है जाओ कोर्ट जाना है जाओ। वर्तमान में इन लोगो ने मेरे घर आने जाने के रास्ते को खोद कर गड्डा बना दिया है।  मेरे घर आने जाने के रास्ते को ही बन्द कर दिया है। मेरा सिर्फ इन लोगो से इतना कहना था कि मुझे घर आने जाने के लिए रास्ता दे दी जाय। इस घर के अलावा हमारे पास कोई दूसरा सहारा नही है।मेरे परिवार में परिवार में कुल 8 सदस्य है। जो बेसहारा हो जाएंगे इनके दबाव के चालते जब हमारे पास कोई अन्य रास्ता नहीं है। निवेदन है कि मुझे मेरे परिवार के समस्त सदस्यों के साथ इच्छा मृत्यु प्राप्त करने की अनुमति प्रदान करें।


इस संबंध में नगर निगम के उपायुक्त पीसी सार्वा ने बताया कि इसके पास वाकई जमीन का दस्तावेज है या नहीं यह जांच की जाएगी। यह आपसी मामला है, दोनों पक्षों की जांच के बाद भी आगे कुछ कह पाएंगे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ