धमतरी। जिले के मॉडमसिल्ली बांध क्षेत्र के 34 गांवों के जनजाति समाज एवं अन्य समाज के ग्रामीणों ने वर्ष 2016 से संचालित मत्स्य ठेका व्यवस्था को निरस्त करने तथा आगामी 9 जून को प्रस्तावित टेंडर प्रक्रिया को रद्द करने की मांग को लेकर मत्स्य मंत्री रामविचार नेताम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
क्षेत्र के स्थानीय मत्स्य पालकों, आदिवासी समुदाय एवं ग्रामीणों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित ठेका प्रक्रिया को निरस्त कर प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित मॉडमसिल्ली, पंजीयन क्रमांक 05 को प्राथमिकता के आधार पर मत्स्याखेट का अधिकार प्रदान करने की कृपा करें। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार, आर्थिक सशक्तिकरण तथा आजीविका के स्थायी अवसर प्राप्त होंगे और शासन की जनजातीय एवं ग्रामीण हितैषी नीतियों को भी बल मिलेगा।
मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।




0 टिप्पणियाँ